कूलर, गमले, पुराने टायरों में छिपा डेंगू का खतरा, कठुआ में नया केस; 44 हुए डेंगू

कठुआ में डेंगू का एक और मामला सामने आने के बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 26 और मच्छर जनित बीमारियों का कुल आंकड़ा 44 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एंटी-लार्वा छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से पानी जमा न होने देने की अपील की है।