महेश भट्ट अब भी उठाते हैं 44 साल के बेटे और EX वाइफ का खर्च, राहुल भट्ट बोले- मां दुखी थीं, पर पैसे की कमी नहीं
महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट ने हाल ही में हुई बातचीत में खुलासा किया कि अभी भी उनके पिता ही अभी भी घर का सारा खर्च उठाते हैं और राहुल को कुछ देखना नहीं पड़ता है। उन्होंने बचपन को लेकर भी कहा कि मां भले ही दुखी थीं लेकिन वो उनका ख्याल रखते थे।