44 साल का मैराथन में सूखा खत्म, सावन बरवाल ने रचा इतिहास... एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल, बनाए ये बड़े र‍िकॉर्ड

सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुष मैराथन का सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. 2:11:37 के पर्सनल बेस्ट समय के साथ उन्होंने 44 साल बाद भारत को इस स्पर्धा में पदक दिलाया. जापान के इचिटाका यामाशिता ने गोल्ड जीता, जबकि चीन के पेइयू फेंग को ब्रॉन्ज मिला. सावन ने रेस के बड़े हिस्से में बढ़त भी बनाए रखी.