सावधान, ग्वालियर में डेंगू का खतरा! पॉजिटिविटी रेट में गिरावट के बावजूद अगले 45 दिन बेहद संवेदनशील

Gwalior Dengue Alert News: विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान डेंगू का जोखिम सबसे अधिक रहता है और अगस्त से सितंबर के बीच का समय सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। जुलाई महीने में फैला संक्रमण अगस्त के दौरान मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी कर सकता है।