किसान धीरेंद्र मौर्य का कमाल! यूपी में लहलहा रहे सेब के बाग, 45 डिग्री तापमान में भी मिल रही बंपर पैदावार

Apple Farming in UP: अब उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में भी सेब की खुशबू महकने लगी है. लखीमपुर खीरी के एक प्रगतिशील किसान धीरेंद्र मौर्य ने अपनी मेहनत से इस नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिखाया है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे ठंडे पहाड़ी इलाकों में होने वाला सेब अब यूपी के 45 डिग्री वाले तापमान में भी बंपर पैदावार दे रहा है. इस खबर में जानिए सेब की उन खास किस्मों के बारे में जो गर्म मौसम में भी 300 ग्राम तक का फल दे रही हैं और कैसे यह नई तकनीक तराई के किसानों की किस्मत बदल रही है.