रामपुर जिला कारागार में 100 दिवसीय टीबी रोगी खोज अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य परीक्षण और टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 460 बंदियों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 27 संदिग्ध मरीजों के बलगम के सैंपल लिए गए हैं। मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह, जिला कारागार अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजीज हसन अंसारी और परामर्शदाता डॉ. उस्मान वारिस ने कारागार पहुंचकर टीबी स्क्रीनिंग कार्य का निरीक्षण