आईएमसी ने ‘विकसित टेक 47’ प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, कंपनियों को मिलेगा समर्थन

नई दिल्ली। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) ने शुक्रवार को 'विकसित टेक 47' को लॉन्च किया। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो वैश्विक बाजार में विस्तार करने की चाह रखने वाली भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनियों की पहचान करने के साथ-साथ उन्हें मान्यता देगा और सपोर्ट भी करेगा। आईएमसी के मुताबिक यह पहल इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें एडिशन का हिस्सा है, जो 7 से 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला है। इसका मकसद 'विकसित भारत 2047' के विजन के तहत ग्लोबल टेक्नोलॉजी वैल्यू चेन में भारतीय