वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से 48 घंटे पहले चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज की गेंद कोहनी पर लगी

वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर को होने वाले पहले वनडे से पहले नेट्स में मोहम्मद सिराज की गेंद लगने से कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी कोहनी में चोट लग गई। हालांकि फिजियो के इलाज के बाद वे सहज नजर आए और उनके मैच तक फिट होने की संभावना है।