भूलकर भी मत छिपाना ये 5 ट्रांजैक्शन, चालाकी की तो आ जाएगा इनकम टैक्स नोटिस

Income Tax : अगर आप सोचते हैं कि बैंक खातों में बड़ी रकम का हेरफेर करके या गुपचुप तरीके से महंगी प्रॉपर्टी खरीदकर आप टैक्स विभाग की नजरों से बच निकलेंगे, तो आप बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं. आज के डिजिटल दौर में इनकम टैक्स विभाग से कोई भी वित्तीय जानकारी छिपाना नामुमकिन हो चुका है. जरा सी लापरवाही या जानबूझकर की गई हेराफेरी आपको कानूनी पचड़े में डाल सकती है. इसलिए आप अपने हर बड़े लेन-देन की जानकारी आईटीआर में जरूर दें.