क्रिकेट संघ की डबल हिटिंग या अफसरों की फिक्सिंग?:5 बेटियां, एक ही वक्त और 2 शहर... कागजों में एक साथ 2 जगह खेलीं खिलाड़ी

स्कूली खेलों और क्रिकेट संघ के आयोजनों में बड़ा खेल खेला जा रहा है। उदयपुर की 5 खिलाड़ी एक ही समय में दो दूरस्थ जिलों में खेलती बताई जा रही हैं। राजस्थान क्रिकेट संघ की वूमेंस अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी जयपुर के टेलर क्रिकेट ग्राउंड में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जारी है। इसी दौरान 68वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल के तहत अंडर-19 के मुकाबले भीलवाड़ा और अंडर-17 के मुकाबले सुजानगढ़ (चूरू) में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हो रहे हैं। उदयपुर की 5 छात्राएं चैलेंजर ट्रॉफी के मैचों में खेल रही हैं और कागजों