शहर का सबसे बड़ा पैन एरिया, भास्कर रिपोर्टर ने देखा कैसे होती है सफाई रात के 11 बजे हैं। जगह वही अजमेरी गेट, जहां कलेक्टर संदेश नायक और कमिश्नर ओम कसेरा ने रात्रिकालीन सफाई अभियान की शुरुआत की थी। दावा था- रात में बाजारों की सफाई होगी, कचरा उठेगा और सुबह शहर साफ दिखेगा, लेकिन भास्कर टीम ने जब लगातार अजमेरी गेट से हवामहल तक सफाई का रियलिटी चेक किया, तो तस्वीर उलट मिली। छोटी चौपड़ से गणगौरी बाजार से वापस छोटी चौपड़ तक ट्रैक्टर माउंटेन चल रहा था। भास्कर टीम ने पीछे बाइक दौड़ाई तो स्पीड 20 किमी प्