जब रिमझिम बारिश में लगा बॉलीवुड का तड़का, रवीना टंडन से माधुरी तक, 5 हसीनाओं ने अमर बना दिए रेन सॉन्ग्स

आज भी जैसे ही काले बादल घिरते हैं और पहली बारिश की बूंदें गिरती हैं, बॉलीवुड के कई सदाबहार गाने लोगों की प्लेलिस्ट और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। कई अभिनेत्रियों के जादुई अंदाज की बदौलत ये नगमे आज भी उतने ही तरोताजा महसूस होते हैं।