भोपाल मास्टर प्लान में 5 आवासीय, 3 कमर्शियल जोन:मेट्रो के दोनों तरफ ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट; एक एरिया-कई एक्टीविटी का नियम

भोपाल के विकास का तरीका बदलने जा रहा है। 21 साल के इंतजार के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने नए मास्टर प्लान 'डेवलपमेंट प्लान-2047' का ड्राफ्ट जारी किया है। 2047 में 45 लाख की अनुमानित आबादी को ध्यान में रखकर तैयार प्लान में 'एक जमीन-एक प्रमुख उपयोग' की जगह 'एक जोन-कई गतिविधियां' का लचीला नियम प्रस्तावित है। इसके तहत जरूरत के मुताबिक एक ही इलाके में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां साथ चल सकेंगी। 5 आवासीय जोन: अरेरा कॉलोनी और चार इमली में सीमित घनत्व नए मास्टर प्लान में नियोजित शहरी क्षेत्र का करीब 43%