सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मऊ में पुलिस और यातायात विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार सुबह सात बजे से शिवभक्तों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई। यातायात पुलिस लगातार मार्गों की निगरानी कर रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यातायात विभाग ने शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। बढ़ुआ गोदाम, बलिया मोड़, दाढ़ी चट्टी