भारत के बाद अब विदेशी बाजारों में छाने की तैयारी में एथर एनर्जी, अगले 5-7 साल में निर्यात से मजबूत राजस्व की उम्मीद

एथर एनर्जी (Ather Energy) विदेशी बाजारों में अपनी प्रजेंस तेजी से बढ़ाने की योजना बना रही है और कंपनी को उम्मीद है कि अगले 5 से 7 वर्षों में निर्यात से उसके कुल कारोबार में बड़ा योगदान मिलेगा। हाल ही में कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोनार्क लॉन्च किया है और अब इसे दिल्ली में भी पेश कर दिया गया है। आइए, आपको एथर एनर्जी के ग्लोबल एक्सपेंशन और विजन के बारे में बताते हैं।