Kota Boxing Victory: अलवर में आयोजित 5वीं सब-जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटा के युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 8 पदक जीते. लड़कियों की टीम ने रनर-अप ट्रॉफी भी हासिल की. खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन कर कोटा का नाम रोशन किया. कोच प्रीतम सिंह सहित पूरी टीम की मेहनत से यह बड़ी सफलता मिली.