बिहार में 5 नए निजी विश्‍वविद्यालयों को मंजूरी, अभी बिहार में कितनी प्राइवेट और सरकारी यूनिवर्सिटीज हैं?

Universities in Bihar: बिहार की सरकार ने अलग-अलग जिलों में 5 नए निजी विश्वविद्यालय (Private University) बनाने की मंजूरी दे दी है. मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर इसकी जानकारी दी है. पर क्‍या आप जानते हैं कि बिहार में इस समय कितने सरकारी एवं कितने निजी विश्‍वविद्यालय हैं?