मेरठ में अगले 5 दिन मौसम में होगा बदलाव:बारिश की संभावना, आसमान में छाए बादलों ने उमस से दिलाई राहत

मेरठ में सावन के तीसरे दिन की शुरुआत आसमान में छाई घटा और हवाओं के साथ होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। इसके साथ ही मौसम में बदलाव होने से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों को भी चलने में आसानी रही। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश की फुहार ने भी मौसम खुशनुमा कर दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। इ