Maruti Suzuki Most Advanced Manufacturing Plant In Kharkhoda: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के हरियाणा स्थित खरखौदा वाले अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की शुरुआत हो गई है। इस प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाची ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। यह परियोजना भारत-जापान आर्थिक साझेदारी की मजबूती और मेक इन इंडिया पहल के ग्लोबल सक्सेस के साथ ही मारुति सुजुकी के विस्तार की कहानी कहती है।