हरियाणा के सिरसा में 5 अगस्त को किसान और मजदूर बड़ा मार्च निकालेंगे. एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, फसल बीमा, मुआवजा, खाद-बिजली और सिंचाई जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा. किसान राष्ट्रपति और हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है.