5 T20,5 ODI, 2 टेस्ट... टीम इंड‍िया के न्यूजीलैंड दौरे का BCCI ने किया ऐलान, इस तारीख को पहला मैच

BCCI ने अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाले टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. भारतीय टीम इस दौरे पर 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जबकि दौरे का समापन दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगा.