आईआईटी कानपुर में शुरू हुआ वाधवानी नवाचार केंद्र, पांच साल में मिलेंगे 50 लाख डॉलर

आईआईटी कानपुर में वाधवानी जीवन विज्ञान एवं चिकित्सा प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र का शुभारंभ किया गया है। केंद्र शोधकर्ताओं को शोध से लेकर सत्यापन, नियामकीय प्रक्रिया और व्यावसायीकरण तक सहायता देकर स्वास्थ्य क्षेत्र में उपयोगी तकनीक विकसित करने पर काम करेगा।