श्यामनगर में बंद मकान से लाखों की ज्वेलरी चोरी:चोर 50 साल पुराने बर्तन और 50 हजार नकद भी ले गए

कानपुर के श्यामनगर स्थित चकेरी थाना क्षेत्र में एक बंद मकान से लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने घर से करीब 5 लाख रुपये की ज्वेलरी, लगभग 50 साल पुराने कीमती बर्तन और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना का पता शनिवार दोपहर करीब 3 बजे चला, जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे। पीड़ित रूपेश ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से श्यामनगर के सीओडी पुल के पास रहता है। वर्ष 2024 में उनकी मां के निधन के बाद उनके पिता रामकृष्ण, छोटे भाई अतुल, पत्नी और बच्चे हरियाणा के गुरुग्राम में रहने लगे थे। रूपेश समय-समय पर कानप