अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय का एटिक केंद्र शुरू:50 वैज्ञानिक देंगे किसानों को मुफ्त सलाह, खेती की हर समस्या का मिलेगा वैज्ञानिक समाधान

अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का कृषि तकनीक सूचना केंद्र (एटिक) वर्षों बाद पुनः किसानों की सेवा के लिए शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर एटिक भवन का जीर्णोद्धार किया गया। यहां वैज्ञानिकों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की गई है। यह जानकारी 6 जुलाई सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. राम बटुक सिंह ने दी। 50 वैज्ञानिकों की ड्यूटी लगाई गई डॉ. राम बटुक सिंह ने बताया कि किसानों को आधुनिक एवं वैज्