500-700 में तो नहीं मिलेगा... फिर US में कितने का मिलता है एक नारियल पानी?

भारत में 40 से 80 रुपये में मिलने वाला नारियल पानी अमेरिका में करीब 10 डॉलर (लगभग 950 रुपये) तक बिकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अमेरिका में नारियल की खेती बहुत कम होती है और वहां ज्यादातर नारियल दूसरे देशों से इंपोर्ट किए जाते हैं.