Bihar News : पटना में वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर करीब 500 लोगों की रैंडम स्क्रीनिंग की गई. बिग अपोलो हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीरव कुमार के नेतृत्व में हुई इस जांच में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और BMI की जांच की गई. स्क्रीनिंग में करीब 50 फीसदी लोगों का BMI 25 से ज्यादा मिला, जबकि लगभग 30 फीसदी का BMI 30 से ऊपर था. करीब 26 फीसदी लोगों की रैंडम ब्लड शुगर 160 से ज्यादा और 29 फीसदी का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ मिला. वहीं करीब 37 फीसदी लोगों का ब्लड प्रेशर 140/90 से ज्यादा था. डॉ. नीरव न