छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 500 करोड़ के एआई मिशन को दी मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, औद्योगीकरण, डिजिटल सुशासन और अधोसंरचना से जुड़े सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने 500 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन, बीईएमएल के हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट संयंत्र की स्थापना, लोक निर्माण विभाग में डिजिटल प्रबंधन प्रणाली लागू करने सहित कई अहम निर्णय लिए। कैबिनेट ने पांच वर्षों के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ रा