501 किलोमीटर की दमदार रेंज और नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई 2027 BYD Atto 2, शुरुआती कीमत 10 लाख से कम

बीवाईडी ने चाइनीज मार्केट में अपनी नई 2027 Yuan UP (Atto 2) फिची एडिशन को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 501 किलोमीटर तक की रेंज, नया 70 किलोवॉट मोटर और शानदार इंटीरियर अपडेट्स दिए गए हैं। 10 लाख रुपये से भी कम की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस में लॉन्च किया गया है। आइए, आपको इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के सभी वेरिएंट की कीमत और खासियत बताते हैं।