US Stock Market: 22 मई 2026 की शुक्रवार रात अमेरिका के शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बीच रिकॉर्ड बनाने वाला कारोबार देखने को मिला. शुरुआत में बाजार में मजबूत तेजी थी, बीच में निवेशकों का उत्साह और बढ़ा, लेकिन आखिरी 30 मिनट में तेजी थोड़ी ठंडी पड़ गई. इसके बावजूद वॉल स्ट्रीट ने हफ्ते का अंत रिकॉर्ड स्तरों के साथ किया.