सोनहत | मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया के निर्देश पर विकासखंड सोनहत के दूरस्थ, पहुंचविहीन वनांचल गांव कचोहर में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 52 मरीजों की मलेरिया, बीपी, शुगर जांच की गई। मरीजों को प्राथमिक उपचार भी दिया गया। जिला मलेरिया सलाहकार रत्नेश शुक्ला ने लोगों को मलेरिया से बचाव की जानकारी दी। सेटर सुपरवाइजर दिलीप पांडेय ने स्वास्थ्य से जुड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में बताया। शिविर में सुचिता बेग और आरएचओ लाल चंद पैकरा का सहयोग रहा।