नई दिल्ली. एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय महिला रिले टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि पुरुष रिले टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. इन पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है. भारतीय दल के लिए एथलेटिक्स से मिले इन पदकों ने मेडल टैली में एक और इजाफा किया है. महिला टीम ने फाइनल में मजबूत प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं पुरुष टीम ने भी पोडियम पर जगह बनाकर देश के खाते में ए