फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र स्थित गोदहा गांव निवासी सेना के सूबेदार प्रताप सिंह यादव से फर्जी खतौनी के आधार पर दो बार अलग-अलग जमीनों की रजिस्ट्री करके 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर नौबस्ता पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। बूढ़पुर मछरिया में 400 वर्गगज का दिखाया प्लाट सूबेदार प्रताप सिंह यादव वर्तमान में नासिक में तैनात हैं। बताया कि उन्होंने परिचित ओरिया गांव निवासी राम शंकर से प्लाट खरीदने की इच्छा जताई थी। इस पर रामशंकर ने