मथुरा में राधारानी का धाम बरसाना दुल्हन की तरह सज गया है। श्रीजी महल को रंग-बिरंगी लाइटों और देसी-विदेशी फूलों से सजाया गया। गलियों में राधे-राधे गूंज रहा है। हो भी क्यों नहीं, आखिर ब्रजभूमि की महारानी राधारानी का आज 5254वां जन्मोत्सव जो है। उनका जन्मोत्सव श्री लाडली जी मंदिर में मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए शुक्रवार से ही भक्त बरसाना पहुंचने लगे थे। मंदिर के महंत राहुल कल्ला ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे श्री जी मंदिर में कमल पुष्प पर राधारानी प्रगट हुईं। उनके प्राकट्य