54 हजार रुपये का iPhone 14 खरीदकर बैटरी ने रुलाया, ग्राहक ने लिया एक्शन तो कंपनी को देने पड़े 84 हजार

iPhone 14: पंजाब के एक ग्राहक ने फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल से 54,499 में एक नया iPhone 14 खरीदा था, जिसकी बैटरी में खराबी आ गई। फ्लिपकार्ट और ऐपल सर्विस सेंटर द्वारा फोन ना बदलने और समस्या का समाधान ना करने पर ग्राहक ने जालंधर उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। कंपनियों को 84,846 रुपये ग्राहक को देने का आदेश सुनाया गया।