'खत्म करो यूक्रेन युद्ध, ईरान से डील जल्द...', पुतिन से 55 मिनट की बातचीत में बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर 55 मिनट लंबी बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष और अमेरिका-ईरान विवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की. बातचीत में ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को खत्म करना बेहद जरूरी है.