बिजली की समस्या पर किसान मोर्चा का प्रदर्शन:56 गांवों की समस्या लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द समाधान की मांग

सीतापुर के विकासखंड महोली क्षेत्र के 56 गांवों में लंबे समय से बनी हुई बिजली समस्याओं को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोली को सौंपा है। संगठन ने क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, बड़ागांव विद्युत उपकेंद्र की स्थापना और पूर्व में तैनात अवर अभियंता अमित यादव सहित संबंधित लाइनमैन की दोबारा तैनाती की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों और ग्रामीणों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन श