फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री सोमवार को उसायनी के निकट प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बने 568 आवासों में पात्रों का गृह प्रवेश कराएंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने आयोजन स्थल, हेलीपैड और मंच का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड के आसपास उड़ रही धूल पर मिट्टी डालने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने अधिकारियों को उनकी ड्यूटी समझाते हुए सतर