57 साल पुराने परमाणु रिएक्टर फिर हुए चालू, 10 साल और चलेंगे तारापुर के न्यूक्लियर रिएक्टर; जानें डिटेल

भारत के सबसे पुराने और दुनिया के सबसे पुराने चालू न्यूक्लियर रिएक्टरों में शामिल तारापुर न्यूक्लियर एनर्जी स्टेशन की यूनिट 1 और 2 फिर से राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ गई हैं. वर्ष 1969 में शुरू हुए इन रिएक्टरों का व्यापक आधुनिकीकरण और सिक्योरिटी अपग्रेड किया गया है.