बीमारी से जंग, बालाघाट में एक्शन: 57 टीमों ने 50 गांवों में चलाया सघन अभियान, 35 हजार बच्चों का हुआ टीकाकरण

मध्य प्रदेश सरकार ने बालाघाट जिले में अचानक फैली बीमारी से लड़ने के लिए तत्काल एक्शन लिया. सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने बहु-स्तरीय प्रयास शुरू किए. विशेषज्ञों के 57 स्वास्थ्य दलों ने 50 गांवों में जाकर 43 हजार 451 लोगों की जांच की. इनमें से 6,537 का घर पर ही इलाज किया गया.