नागौर जिले के रेण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 5.75 करोड़ रुपए की लागत से नया दो मंजिला अस्पताल भवन लगभग पूरा हो चुका है. इसके शुरू होने पर क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, जिससे मरीजों को रेफरल और दूर-दराज के अस्पतालों की यात्रा से राहत मिलेगी. भवन में 28-28 बेड वाले दो वार्ड, डायलिसिस यूनिट, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक लेबर रूम और मातृ-शिशु स्वास्थ्य इकाई जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.