सैमसंग ने दूसरी तिमाही के लिए रिकॉर्ड 59 अरब डॉलर के मुनाफे का अनुमान किया जारी, एआई से हो रहा फायदा

दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को 2026 की दूसरी तिमाही के मुनाफे का अनुमान जारी करते हुए कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा 90 ट्रिलियन वॉन (करीब 58.8 अरब डॉलर) रह सकता है। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मांग की वजह से सेमीकंडक्टर सेगमेंट में तेज ग्रोथ होना है।