यूपी के 59 जिलों में NEET री-एग्जाम आज:3.5 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे, बस किराए आधा देना होगा; पेपर ले जाने वाली गाड़ियों में GPS लगा

मेडिकल एट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 के री-एग्जाम रविवार को यूपी के 59 जिलों में होंगे। कुल 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। CM योगी ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर किराए में 50% छूट दी जाएगी। इसके अलावा दूसरे जिलों में प