अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर ग्लोबल तेल मार्केट पर साफ दिख रहा है. ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज को बंद करने की घोषणा के बाद तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिससे क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल आया है. ब्रेंट क्रूड अपने हालिया निचले स्तर से करीब 6% चढ़कर 95 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है या हार्मुज रूट लंबे समय तक प्रभावित रहता है, तो तेल का भाव और बढ़ेगा. ऐसे में पेट्रोल-डीजल का रेट कितना बढ़ सकता है, ये ह