अम्बेडकरनगर में जुलाई में बंटेगा राशन:6 से 20 जुलाई तक वितरित होगा, कार्डधारकों को 35 किलो अनाज मिलेगा

अम्बेडकरनगर जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जुलाई 2026 के खाद्यान्न का निशुल्क वितरण 6 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। यह वितरण उचित दर की दुकानों पर ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निशुल्क मिलेगा, जिसमें 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल शामिल है। पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न निशुल्क वितरित क