<p style="text-align: justify;">अगर आप अगले हफ्ते यानी कि कल 21 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में बैंक जाकर अपना कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. दरअसल, इस दौरान रीजनल छुट्टियों और वीकेंड के चलते बैंक के कामकाज पर असर पड़ेगा. 21 सितंबर से 27 सितंबर, 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 6 दिन बंद रहेंगे. हालांकि, इस दौरान पूरे भारत में बैंक एक साथ बंद नहीं रहेंगे क्योंकि स्थानीय त्योहारों या किसी खास मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक अलग-अलग दिन