सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण...जब 6 मिनट 22 सेकंड के लिए छा जाएगा अंधेरा, जानिए क्या भारत में दिखेगा ये नजारा?

Longest Surya Grahan: क्या आपने कभी सोचा है कि दिन के उजाले में अचानक रात जैसा अंधेरा हो सकता है? कुछ ऐसा ही नजारा 2 अगस्त 2027 को देखने को मिलेगा, जब 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा. इस दौरान चंद्रमा करीब 6 मिनट 22 सेकंड तक सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, जिससे कई देशों में दिन के समय अंधेरा छा जाएगा.