6 महीने तैयारी की, बिना कोचिंग 22 साल के हर्षित पहले प्रयास में बने सीए

भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़ इंद्रा नगर निवासी 22 वर्षीय हर्षित माहेश्वरी ने पहले ही प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाइनल परीक्षा के दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर उपलब्धि हासिल की है। हर्षित ने महज छह महीने की तैयारी के बल पर यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं ली और नियमित रूप से प्रतिदिन 8 से 10 घंटे अध्ययन किया। विशेष बात यह कि वे सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हैं। उनका न तो फेसबुक और न ही इंस्टाग्राम पर कोई अकाउंट है। वे मोबाइल का उपयोग भी सीमित रूप से करते हैं। उनका मानना ह