प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के भैंसाना गांव में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के लगभग छह माह बाद, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मंजू देवी पत्नी अजय कुमार ने न्यायालय में दायर अपनी याचिका में बताया कि यह घटना 23 नवंबर 2025 को हुई थी। उनके अनुसार, गांव के कुछ लोग उनकी बांस-बल्ली उखाड़ रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मंजू देवी का आरोप है कि उस समय वह गर