केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई पर्यटक और स्थानीय लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान जारी है और मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।