6 नागा युवकों की लाशें मिलने से मणिपुर में खुला खूनखराबे का नया चैप्टर, दिल्ली में 'चुभने वाली चुप्पी'

मणिपुर में कुकी और नागा समुदायों के बीच खूनखराबा एक महीने से चल रहा है. अगवा किए गए छह नागा युवकों की लाशें मिलने से बदले की आग एक बार फिर भड़क गई है. लेकिन, इस हिंसा में एक ऐसा ‘धार्मिक एंगल’ है, जिसके चलते कोई आवाज नहीं उठा रहा है. संघर्ष वाले इलाकों में महिलाओं के फ्रंटलाइन में आने से सुरक्षा बल भी संभलकर चल रहे हैं.